Profitable Vermicompost Business idea: 4 महीने में ₹4 लाख कमाई
Vermicompost Business Idea: गोबर से बना करोड़ों का बिजनेस
किसान का सबसे सच्चा दोस्त केंचुआ, क्योंकि आप जानते हैं, एक केंचुआ जिसे हम किसान मित्र कहते हैं सोना, वो 1 दिन में अपने वजन के बराबर खाता है। अब इतना खायेगा तो मल निकलेगा — और उसका जो मल निकलता है, उसी को हम वर्मी कम्पोस्ट कहते हैं।
जो केंचुआ खा रहा है और वर्मी कम्पोस्ट बना रहा है — ये सब काम तो फ्री में हो रहा है।
मतलब ये जो वर्मी कम्पोस्ट है, जो खेती का भविष्य है — इतना कीमती खाद हमें फ्री में मिल रहा है। बस आपको गोबर देना है, थोड़ा काम करना है और फिर यही महंगा वर्मी कम्पोस्ट बनाकर बेचना है।
Table of Contents

Vermi Compost Business क्यों है इतना फायदेमंद?
कच्चा माल सस्ता, माल तैयार महंगा
इसमें सबसे पहले आपको गोबर लाना होता है। फिर आप एक बेल्ट बनाते हैं — जिसकी हाइट डेढ़ से दो फीट, चौड़ाई तीन से चार फीट होती है।
लंबाई आपके पास मौजूद एरिया पर डिपेंड करती है। यही basic structure होता है एक vermicompost startup का।
मेथेन और टेम्परेचर कंट्रोल जरूरी
स्प्रिंक्लर सिस्टम से इस गोबर में पानी डाला जाता है ताकि जो मेथेन गैस और यूरीन है, वो खत्म हो जाए।
क्यों? क्योंकि ये सब मिलकर टेम्परेचर 50-60 डिग्री तक बढ़ा देते हैं, जबकि केंचुए सिर्फ 40 डिग्री तक ही सर्वाइव कर पाते हैं।
अगर डायरेक्ट गोबर डाल दिया तो केंचुए मर जाएंगे। इसीलिए गोबर को 8-10 दिन ठंडा करना जरूरी है।

Vermi Composting Business का प्रोसेस
ठंडा करना, फिर केंचुए डालना
हर दिन 2 घंटे तक स्प्रिंकलर से पानी डालें। फिर केंचुए डालें। उसके बाद इसे आप नेट, धान की दीपराली या केले की पत्तियों से कवर कर दें।
इसके बाद हर रोज़ लगभग आधा घंटा नमी देना है — ताकि मॉइस्चर मेंटेन रहे।
3 महीने में तैयार वर्मी कम्पोस्ट
शुरुआत में केंचुए धीरे-धीरे खाएंगे। एक महीने के बाद स्पीड में काम करेंगे। लगभग 3-4 महीने में कम्पोस्ट तैयार हो जाता है।
Vermi Compost Business Plan के लिए सबसे जरूरी चीज़ – केंचुआ
कौन सा केंचुआ चुनें?
ऑस्ट्रेलिया ब्रीड का केंचुआ लाएं। इसकी लंबाई 3-4 इंच होती है और रंग थोड़ा रेडिश होता है। देसी केंचुए सफेद होते हैं और स्लो होते हैं।
इनके बिना बिजनेस नहीं चलेगा
अगर आपने सस्ता देसी केंचुआ लिया तो आपकी स्पीड और प्रोडक्शन दोनों खराब होंगे। इसलिए शुरुआत से ही बढ़िया ब्रीड खरीदें।

Vermicompost Startup में खर्चा और मुनाफा
एक ट्रॉली गोबर से कितना माल बनेगा?
एक ट्रॉली गोबर (₹5000) से आप 10 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट बना सकते हैं। खर्च आता है ₹7.5–8 प्रति किलो।
बिक्री और प्रॉफिट
वर्मी कम्पोस्ट आप ₹12.5 प्रति किलो तक बेच सकते हैं। मतलब एक किलो पर ₹4.5 का प्रॉफिट।
10 क्विंटल यानी ₹4500 प्रॉफिट। अब इसी को स्केल करो — तो 1 छोटा सा प्लॉट (100×50 फीट) आपको 4 महीने में ₹4 लाख तक कमा के दे सकता है।
Final Thought: Vermi Compost Business जो रुकने वाला नहीं
खेती को sustainable बनाना है तो vermicompost business एक बढ़िया रास्ता है।
कम लागत, ज्यादा मुनाफा और सबसे जरूरी — नेचुरल चीज़ से बना है।
अगर आप आज से शुरू करते हैं तो आने वाले 6 महीने में खुद बदलाव देखेंगे।
FAQ
स्टार्ट करने के लिए कितनी जगह चाहिए?
ज्यादा कुछ नहीं चाहिए। 100 बाय 60 फीट में भी काम आराम से चालू हो सकता है। जमीन जितनी, उतना प्रोडक्शन।
कौन सा केंचुआ लाना बढ़िया रहेगा?
Desi छोड़ दो यार, वो स्लो है। Australian red worm लेना – 3-4 इंच लंबा, लाल कलर वाला। तगड़ा काम करता है।
कितना टाइम लगेगा खाद बनने में?
शुरुआत में धीरे खाता है, एक महीना बाद स्पीड पकड़ता है। पूरा कंपोस्ट 3-4 महीना में रेडी हो जाता है।
मुनाफा कितना होता है इसमें?
भाई ₹5000 का एक ट्रॉली गोबर से 10 क्विंटल खाद बनती है। बेचने पे ₹4.5 पर किलो का प्रॉफिट आता है। सही से करे तो 4 महीने में ₹4 लाख तक भी निकल सकता है।
मशीन वगैरह लगेगी क्या?
नहीं भाई, बिलकुल हाथ से होने वाला काम है। छोटा स्केल पर लाइसेंस का भी झंझट नहीं। बड़ा करना है तो फिर रूल्स देखना पड़ेगा।